श्री राम सेवक सभा का फागोत्सव 17 मार्च से शुरू होगा

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा 17 मार्च से शहर में फागोत्सव शुरू होगा। श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है। फागोत्सव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को सभा के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में 28 वें फागोत्सव कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सभा के सचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि इस वर्ष राम सेवक सभा का 28वां फागोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें 24 महिला होली दल प्रतिभाग करेंगी।इस साल पहली बार महिलाओं की ओर से खड़ी बोली भी की जाएगी।24 दलों की प्रत्येक महिला को राम सेवक सभा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष भी फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीया के अतिरिक्त के तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे l जिसकी जिम्मेदारी हिमांशु जोशी को दी गई है l उन्होंने बताया की 17 मार्च को महिला बैठकी होली होगी। 18 को तल्लीताल धर्मशाला से महिला होली जुलूस निकाला जाएगा जो रामसेवक सभा प्रांगण में आकर संपन्न होगा उसके बाद सभा प्रांगण में महिला दलों की होली प्रस्तुति की जाएगी l 19 मार्च को स्थानीय महिला होली दलों की प्रस्तुति होगी l 20 मार्च को आंवला एकादशी, चीर बंधन और रंग धारण होगा। 21 मार्च को स्कूली बच्चों की प्रस्तुति, 22 को एकल होली गायन, 23 को बाल कलाकारों की प्रस्तुति, 24 को बच्चों का स्वांग, होली जुलूस, बैठकी होली, चीर दहन के साथ ही 26 को छलड़ी के साथ फागोत्सव का समापन किया जायेगा। इस दौरान सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, मिथिलेश पांडे, हीरा रावत,हिमांशु जोशी आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement