कर्तव्यहीनता नहीं होगी बर्दाश्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद मीणा ने 02 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

जनपद नैनीताल में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कड़ा रुख* अपनाया गया है। *कर्तव्य के प्रति लापरवाही, आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता जैसे मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्यवाही* की जा रही है। 29 अप्रैल को 02 पुलिसकर्मियों को कर्तव्यहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 1. का0 564 ना0पु0 हरीश चंद्र थाना खन्स्यु द्वारा उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ड्यूटी पर न जा कर जानबूझकर आदेशों की अनदेखी की गई। इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 2. का0 862 ना0पु0 चंद्र प्रकाश जोशी कोतवाली हल्द्वानी द्वारा ड्यूटी पर रहते हुए अस्पताल से प्राप्त सूचना मेमो में आवश्यक कार्यवाही व उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर उक्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ढोल-नगाड़ों की गूंज और जनसैलाब के बीच राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का भव्य अभिनंदन, दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, घटगढ़, मंगोली, बजून और खुर्पाताल में हुआ जोरदार स्वागत; अधौड़ा की ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश:

पुलिस विभाग एक अनुशासित बल है। किसी भी प्रकार की ढिलाई, लापरवाही अथवा गैर-जिम्मेदाराना रवैये को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह कार्यवाही एक स्पष्ट संदेश है कि अनुशासन और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं होगा।”