जिले की खिलाडी लतिका बिष्ट का चयन उत्तराखंड की सब जूनियर बास्केटबॉल टीम मे हुआ है

नैनीताल l जिले की खिलाडी लतिका बिष्ट का चयन उत्तराखंड की सब जूनियर बास्केटबॉल टीम मे हुआ है। लतिका 3 अगस्त से पोंडिचेरी मे होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेगी। 23 जुलाई को देहरादून में हुए सेलेक्शन ट्रायल मे लतिका ने बेहतरीन प्रर्दशन कर राज्य की टीम में जगह बनाई। लतिका के चयन पर उत्तराखंड बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष डा० नागेंद्र शर्मा, जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष विपुल शर्मा , सचिव आनंद सिंह खम्पा, कोषाध्यक्ष, नीरज जोशी, उपसचिव अंकुश रौतेला, प्रशिक्षक नीरज कुमार ,संतोष कुमार कोषाध्यक्ष डी एस बी कैंपस नैनीताल , सुरेंद्र नेगी, मृणालीनी त्रिपाठी, किरण,भुवन बिष्ट, हरीश जोशी, आदि ने लतिका को शुभकामनाये दी.









