नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 विषय पर आयोजित किया संवाद कार्यक्रम
नैनीताल l नैनीताल की ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर नारी शक्ति वंदन 2023 विषय पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमें महिलाओं को महिला आरक्षण और महिला कानून की जानकारी दी गई l
भाजपा महिला मोर्चा ने ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें डॉ. प्रगति जैन ने महिलाओं को उनके राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। बताया कि यह अधिनियम उत्तराखंड राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करेगा। इस अधिनियम के तहत उत्तराखंड में परिसीमन के बाद सीटों का पुनर्गठन होना है। इस दौरान वर्षा आर्य मंडल अध्यक्ष अमित शाह, मंडल महामंत्री मीरा बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल, रश्मि किरौला, कंचन उप्रेती सुमन, मारवाड़ी, सौम्या, पुजारी जगदीश भट्ट आदि मौजूद रहे l










