रोस्टर में डीएसी तारीख जोड़ने की मांग
नैनीताल ।भाजपा कार्यकर्ता अरविंद सिंह पडियार ने एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए गैस प्रबंधक को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि रोस्टर में डीएसी तारीख सम्मिलित की जाए।
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता ने पत्र के माध्यम से गैस एजेंसी प्रबंधक को कहा कि वर्तमान में उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेते समय डीएससी नंबर के बाद मौखिक रूप से बताया जाता है l कि आज किस तारीख तक के उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जाएगा। पडियार ने अनुरोध किया कि इस व्यवस्था को रोस्टर में लिखित रूप से सम्मिलित किया जाए। इससे उपभोक्ता को पहले ही पता चल जाएगा कि किस तारीख तक के सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। इससे उन्हें तपती धूप में लाइन में खड़े होकर समय व्यर्थ नहीं करना पड़ेगा और अनावश्यक मजदूरी भी नहीं देनी पड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कमर्शियल सिलेंडर का वितरण भी पूर्व की भांति मार्केट से कराने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर नारायणनगर से न देकर पहले की तरह बाजार में वितरित किए जाएं।










