कट ऑफ डेट बढ़ाने को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

नैनीताल । राज्य में संविदा, दैनिक, नियत कर्मियों की सेवा नियमितीकरण हेतु कट ऑफ डेट को मार्च 2026 करने हेतु कुमाऊं विश्वविद्यालय के संविदा कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री और सम्बन्धित समिति के सदस्य श्री सौरभ बहुगुणा से उनके सितारगंज स्थित कार्यालय में मिला और इस हेतु प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन प्रस्तुत किया। मुलाकात में कैबिनेट मंत्री बहुगुणा द्वारा राज्य सरकार के इस दिशा में कार्य करने की जानकारी देते हुए इस हेतु सकारात्मक दिशा में हो रहे कार्य की जानकारी दी।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ संविदा कर्मी मुकेश डालाकोटी के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में आनंद रखोला, मनोज शर्मा, कमल कुमार शामिल हुए।