पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में आदि कैलाश यात्रा आठवें दल की वापसी पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर व जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया।

नैनीताल l पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में आदि कैलाश यात्रा आठवें दल की वापसी पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर व जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया। यात्री दल दिन का भोजन करने के बाद चौकड़ी के लिए रवाना हो गया।
यात्रियों ने निगम द्वारा दी गई व्यवस्थाओं की सराहना की। यात्रियों ने कहा कि उन्हें जो पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी ने जो हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई थी उसका उन्होंने पालन किया। उन्होंने गौरीकुंड व पार्वती सरोवर के पास पड़े हुए कूड़े को इकट्ठा कर उसका धारचूला में निस्तारण किया। उनके द्वारा नाभीढांग कलापानी व जौलिगकौग में पौधारोपण किया गया। यात्रियों ने कहा कि वह यात्रा पूरी करने के बाद जब अपने घर पहुंचेंगे तो वहां भी वह पौधा रोपण करेंगे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि वह प्रत्येक दल को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ रहे हैं ।और प्रत्येक यात्री दल को उच्च हिमालय क्षेत्र में पौधारोपण हेतु पौधे दे रहे हैं। वह हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के लिए यात्रियों को प्रेरित कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement