नैनीताल में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला


नैनीताल l नैनीताल पंत पार्क में व्यवसायिक सिलेंडर, डीजल पैट्रोल के दामों को बढ़ने को लेकर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया l जिसमे कांग्रेस कार्यकताओं ने भाजपा सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की l
रविवार को कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ तेरा सिस्टम फेल है, 100 के पार तेल है जैसे नारे लगाकर जमकर नारेबाजी की l नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि जहां एक ओर देश में तेल के दाम में वृद्धि हो रही है l वहीं सरकार दूसरे देशों को तेल बेच रही है, तेल की किल्लत है तो दूसरे देशों को तेल देना बंद कर देना चाहिए l सरकार लगातार महंगाई में वृद्धि कर रही है l जिससे आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है l उन्होंने कहा को अगर सरकार लगातार महंगाई में वृद्धि करेंगी तो हम इसका विरोध करेंगे l इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, शिवम बजाज, सिद्धार्थ टंडन, अमन रोहित तिवारी, मनोज मंगई, गोपाल बिष्ट, संजय कुमार, रविन्द्र राठौर, पीके शर्मा, नमन चिमा, अमित सैनी, कैलाश कुमार, मोहित बिष्ट अंकित चंद्रा, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे l