कुमाऊँ विश्वविद्यालय के मेरु परिसर, पटवाडांगर में अभिनन्दन समारोह 18 मई को

नैनीताल, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नव विकसित मेरुपरिसर, पटवाडांगर में दिनांक 18 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे अभिनन्दन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम उत्तराखण्ड जैव प्रौद्योगिकी परिषद सभागार, पटवाडांगर में सम्पन्न होगा।
समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से मेरु परिसर की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करने तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।
समस्त पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में पधारकर कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि करने का कष्ट करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  वनस्पति विज्ञान विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में मॉडल प्रदर्शनी का आयोजनडी.एस.बी. परिसर, के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज प्लांट सिस्टम फिजियोलॉजी विषय से संबंधित एक भव्य मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad