दिव्यांगजन का सम्मान, सहयोग व सशक्तिकरण पर सामूहिक प्रयास जरूरी, सेवालय समिति के वार्षिकत्सव में दिव्यागों का किया उत्साहवर्धन

नैनीताल, कालाढूंगी: सामाजिक संस्था सेवालय समिति का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को हर्षौल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दर्शकों ने खूब सराहना की। इस मौके पर मुख्य अतिथि मनोज पाठक ने दिव्यांगजन का सम्मान, सहयोग व सशक्तिकरण पर सामूहिक प्रयास को जरूरी बताया गया।
कटघरिया स्थित मंगलम बैंकट हॉल में समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जो अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज पाठक ने कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की गई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनके उत्साह ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक व प्रेरित किया। इस अवसर पर कहा गया कि दिव्यांगजन समाज की शक्ति हैं और उनके सम्मान, सहयोग एवं सशक्तिकरण हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर कई लोगों को सम्मानित किया गया। सेवालय समिति सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में रोहित जोशी, नीमा बिष्ट, भावना मजगई , राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जीवन जोशी , मनोज पाठक आदि मौजूद थे।