नैनीताल में बीएससी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, स्टाफ हाउस क्षेत्र में मचा हड़कंप

नैनीताल। नैनीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार स्टाफ हाउस क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय सिमरन आर्या बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला तो छात्रा फंदे से लटकी मिली।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों में दहशत व शोक का माहौल है।
कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग जनपद नैनीताल में कार्यरत श्रीमती सरिता आर्या के अधिवर्षता पूर्ण होने पर आपूर्ति परिवार द्वारा उन्हें दी गई भावभीनी विदाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad