जल संस्थान के सीवरेज कैंटर के हुए ब्रेक फेल, दो को मारी टक्कर
नैनीताल l सरोवर नगरी नैनीताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब पुराने घोड़ा स्टैंड के पास जल संस्थान के कैंटर ने रहा चलते पर्यटकों को टक्कर मार दी l जिसमें दो पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए l टक्कर इतनी भयानक थी कि पर्यटक कैंटर के साथ घिसते हुए कुछ दूरी तक चले गए l
शुक्रवार को दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटक जल संस्थान के अनियंत्रित वाहन की चपेट में आए l जिसमें दो मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए l ऋतु डांग 42 , भावी डांग 20 वर्ष वाहन की चपेट में आए l जिससे अफरा तफरी मच गई , मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने वाहन को रोक कर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बीडी पांडे पहुंचाया l प्रत्यक्षदर्शी नाजिम ने बताया कि वाहन के ब्रेक फेल थे वाहन बैरिकेट को घसीटता हुआ दीवार से टकराया l जिसके बाद वाहन दूसरी दिशा में मुड़ गया l गनीमत है कि वाहन यूके 01 टीए 1108 नंबर की ईको से टकराया l जिसके कारण केवल दो ही लोग जख्मी हुए l यदि कैंटर ईको से नहीं टकराया होता उसकी चपेट में 30 से अधिक लोग आते l पर्यटकों के चपटे में आते ही वाहन चालक मौके से फरार रहा l एमरजेंसी डॉक्टर जर्नल सर्जन साधना ने बताया कि पर्यटक दिल्ली से आए थे l मां और बेटी गंभीर रूप से घायल थे उनके हाथ और पैर में चोट है l जिन्हे हायर सेंटर रेफर किया है, जो अन्य दो है जिन्हें हल्की चोट है उन्हें यहीं उपचार दिया जा रहा है l












