पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां नैना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

नैनीताल l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबे कार्यकाल के ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मां नैना देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।
पुजारी बच्ची राम पंत ने पूजा अर्चना संम्पन कराई l इस दौरान विधायक सरिता आर्या सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मां नैना देवी से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उनका यह कार्यकाल देश के लिए गौरव का विषय है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, भारत मेहरा, बिमला अधिकारी, हरीश राणा, दयाकिशन पोखरिया, रोहित भाटिया, पंकज बरगली, मोहित लाल साह, कमलेश ढौंडियाल, ज्योति ढौंडियाल आदि मौजूद रहे l