विधायक सरिता आर्या ने कहा कि भाजपा


नैनीताल l विधायक सरिता आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल चुनाव प्रचार में एवं सांसद अजय भट्ट की तेज तर्रार कार्यशैली में नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा में जनता ने आशीर्वाद और सहयोग दिया है। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से प्रदेश की पांचों सीट में भाजपा ने विजय हासिल की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भाजपा सरकार के विकास कार्य इस जीत में मुख्य भूमिका में रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी के नेतृत्व में एवं संगठन महामंत्री अजय के मार्गदर्शन में पन्ना प्रमुख स्तर एवं बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्वों का निर्वाह बखूबी किया है। यह प्रदेश में पांचों सीटों की जीत में सहायक रहा है।
उन्होंने कहा कि नैनीताल विधानसभा में जीत की तो इसके लिए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं उसमें प्रमुख रूप से वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जीर्ण क्षीर्ण 60 से भी अधिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आलूखेत पहाड़ी में भारी भू-धसाव, झील बनने का खतरा : पूर्व सभासद डी एन भट्ट ने जताई चिंता

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad