डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय में बीएफए एवं एमएफए (पेंटिंग) प्रवेश प्रारम्भ

नैनीताल, । कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल के ललित कला विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु बीएफए (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) एवं एमएफए (मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स) पेंटिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है।
विभागध्यक्ष प्रो रीना सिंह द्वारा विद्यार्थियों से रचनात्मकता, कला एवं हिमालयी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े इस महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का आह्वान किया गया है। विभाग लंबे समय से चित्रकला एवं दृश्य कला शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है तथा विद्यार्थियों को आधुनिक कला के साथ-साथ स्थानीय लोक एवं हिमालयी कला परंपराओं से भी जोड़ता है।
बीएफए पाठ्यक्रम चार वर्षीय (आठ सेमेस्टर) स्नातक कार्यक्रम है, जिसमें प्रवेश हेतु 10+2 अथवा समकक्ष योग्यता आवश्यक है। वहीं एमएफए दो वर्षीय (चार सेमेस्टर) स्नातकोत्तर कार्यक्रम है, जिसमें प्रवेश के लिए बीएफए अथवा समकक्ष डिग्री अनिवार्य होगी। दोनों पाठ्यक्रमों में पेंटिंग विषय में विशेषज्ञता प्रदान की जाएगी।
विभागध्यक्ष प्रो रीना सिंह ने कहा कि कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पाठ्यक्रम रचनात्मक अभिव्यक्ति, शोध एवं व्यावसायिक अवसरों की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.kunainital.ac.in
पर उपलब्ध है।








