डूबने से बैंक कर्मी की मौत

नैनीताल l हल्द्वानी से पिकनिक मनाने आए युवक की डूब जाने से मौत हो गई। उक्त युवक बैंक कर्मी हिमांशु पंत 27 वर्ष हल्द्वानी कुसुमखेड़ा का बताया जा रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हलद्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे नलेना नाले आए में पिछले कई दिनों से बड़ी संख्या में युवक पिकनिक मनाने पहुंच रहे थे। अन्य दिनों की भांति आज भी युवकों का समूह यहां पिकनिक को पहुंचा था।घटना देर शाम लगभग सवा पांच बजे की है, ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा, पुलिस कर्मी दीपक जोशी आदि मौके पर तुरंत पहुँच गये। घटना खबर लगते ही लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। बड़ी मशक्क्त पानी से बाहर निकाला परिजनों को सूचित कर शव को 108 एम्बुलेंस से हल्द्वानी भेजा गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम ने 332 दिन तक।। नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 की मांग को लेकर 52000 पौधों का रोपण किया‌। जिसका नाम।।। लांगेस्ट कैंपेन टू प्लांट सैपलिंग।।। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement