सहायक वन कर्मचारी संघ(वन दरोगा) दक्षिणी कुमाऊं व्रत की एक आम सभा का आयोजन वन विश्राम ग्रह भवाली में किया गया

आजनैनीताल । सहायक वन कर्मचारी संघ(वन दरोगा) दक्षिणी कुमाऊं व्रत की एक आम सभा का आयोजन वन विश्राम ग्रह भवाली में किया गया। जिसमें निम्न समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा की गई, विभागीय कार्यों की मापन पुस्तिका(एम बी) संबंधित अनुभाग अधिकारियों से ही भरवाई जाए जो कि वर्तमान में नहीं भरवाई जा रही है। वन दरोगाओं की शैक्षिक योग्यता( ग्रेजुएशन) एवं चुनौती पूर्ण कार्यों को देखते हुए ग्रेड पे 4200 किए जाने हेतु उच्च अधिकारी को पत्राचार किए जाने का निर्णय लिया गया। फील्ड कर्मियों को 24 घंटे ड्यूटी को देखते हुए एक माह का अतिरिक्त वेतन देने की मांग की गई। फायर सीजन समाप्त होने के उपरांत भी फायर वॉचरो का पूर्ण भुगतान नहीं किया गया है जिसे अति शीघ्र किए जाने की मांग की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि निम्न समस्याओं के तुरंत निराकरण हेतु वन दरोगाओं के एक शिष्टमंडल द्वारा उच्च अधिकारियों से निराकरण करने हेतु अति शीघ्र वार्ता की जाएगी साथ ही आगामी सहायक वन कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का आवाहन किया गया। बैठक में सहायक वन कर्मचारी संघ दक्षिण कुमाऊं व्रत के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, मंत्री रणजीत सिंह थापा, नैनीताल वन प्रभाग के अध्यक्ष सूरज बिष्ट, मंत्री राजेंद्र सिंह करायत, भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के मंत्री गोविंद राम कोषाध्यक्ष सतीश बोरा, दक्षिणी कुमाऊं व्रत नैनीताल की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मनीष भंडारी, ममता बिष्ट, सुनील कुमार टम्टा, बद्री सिंह चीलवाल, सुरेश चंद जोशी, संजय भट्ट, त्रिलोक सिंह शाही आदि उपस्थित रहे।