आर्य समाज का 151 वा स्थापना दिवस सम्पन्न, हिन्दी भाषियों के साथ दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नैनीताल । दिल्ली,मंगलवार,28,अप्रैल 2026 केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि नई युवा पीढी में राष्ट्रीयता की भावना भरने की नितान्त आवश्यकता है आज की शिक्षा प्रणाली को सुधारने की भी जरूरत है परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य आर्य समाज नगर शाहदरा दिल्ली एवं कालकाजी में आर्य समाज के 151 वें स्थापना दिवस पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि चरित्रवान युवा राष्ट्र का आधार व भावी निर्माता हैं, आर्य समाज ने पाखण्ड, अन्धविश्वास के विरूद्ध जनजागरण किया उसे फिर से तीव्र गति से चलाना होगा महर्षि दयानन्द सरस्वती समग्र क्रांति के अग्रदूत थे उन्होंने सामाजिक समरसता का मार्ग प्रशस्त किया।उन्होंने कहा कि भाषा जात पात प्रांतवाद की राजनीति देश हित में ठीक नहीं है महाराष्ट्र में हिन्दी भाषियों के साथ दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है lआर्य रविदेव गुप्ता ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर कुछ नया संकल्प लेने का कार्य करें।कार्यक्रम का कुशल संचालन संजय आर्य व राजीव कोहली अनिल अरोड़ा ने किया आर्य रामचंद्र कपूर
धर्मपाल आर्य अजय शास्त्री ने भजन प्रस्तुत किए एवं सुन्दर शास्त्री ने यज्ञ करवाया।प्रमुख रूप से यशोवीर आर्य, महेन्द्र भाई, आदर्श सलूजा,राकेश भटनागर,रविन्द्र आर्य, प्रवीण रेलन,दीपक सिब्बल,प्रेम नरूला, राजकुमार कपूर,संजय कपूर,महेश भार्गव,ओमप्रकाश गुप्ता,हरिओम बंसल,सुरेन्द्र जुनेजा
आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर की आवाज में संपन्न हुई

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad