डी एस बी परिसर में आज एंटी ड्रग रैली तथा एंटी ड्रग व्याख्यान का आयोजन किया गया

नैनीताल । डी एस बी परिसर में आज एंटी ड्रग रैली तथा एंटी ड्रग व्याख्यान का आयोजन किया गया । रैली को हरी झंडी दिखाकर कुलपति प्रोफ़ेसर दीवान एस रावत ने कहा मादक पदार्थ जिंदगी के लिए जहर का काम करते है ड्रग इंसान के अभिशाप है । उन्होंने विद्यार्थियों को एंटी ड्रग शपथ कराई। विद्यार्थियों ने इसमें बड़ी संख्या में भाग लिया तथा रैली डी एस डबलू कार्यालय से प्रारंभ होकर न्यू आर्ट्स ,ओल्ड आर्ट्स तथा जूलॉजी होते हुए आर्ट्स ऑडिटोरियम पहुंची ।परिसर नशा छोड़ो जीवन जोड़ो ,नशे को ना जिंदगी को हा ,नशा हटाओ भविष्य बचाओ ,नशा छोड़ो खुशियां जोड़ो ,नशा है जाल जीवन का काल ,नशा मुक्त भारत खुशहाल भारत तथा स्वस्थ जीवन का यही है सार नशा मुक्ति का करे प्रचार के नारे से गूंज उठा । संचालन डॉ ललित तिवारी ने किया । दूसरे चरण में अतिथि कर्नल अजय जोशी अवकाश प्राप्त ,एस ओ तल्लीताल मनोज नयाल , डी एस डब्लू डॉ संजय पंत , डॉ हरीश बिष्ट प्रॉक्टर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । कुलगीत तथा राष्ट्रगान के साथ कर्नल जोशी तथा मनोज नयाल को शॉल उड़ाकर तथा पुष्पगुच्छ एवं गणेश जी भेट कर सम्मानित किया गया । कर्नल जोशी ने कहा के नशा कभी हमारे आस पास न आए इसके लिए हमें सावधान रहने के जरूरत है । हम मन मस्तिष्क में अपने आपको पहचाने तथा ऊर्जा स्तर को बनाए रखने के लिए स्वयं में जागरूक रहना जरूरी है ।कर्नल जोशी ने कई उदाहरण प्रस्तुत किए । एस ओ मनोज नया ने कहा कि नशा का प्रयोग करने से हमें उसकी लत हो जाती है तथा फिर हमर जीवन जीने के कला ही खत्म हो जाती है तथा नशा हम पर भारी हो जाता है । डी एस डब्लू प्रौढ़ संजय पंत से सभी का स्वागत किया तथा कहा कि एंटी ड्रग कार्यक्रम यू जी सी का मैंडेट है तथा सभी विद्यार्थी इससे सावधान रहे । संचालन करते हुए प्रोफेसर ललित तिवारी ने कहा कि नशे से प्रतिवर्ष 30 हजार लोगों की मौत हो जाती है । सरकार ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बनाया है । 26 जून को मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी रोकने का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है । मादक पदार्थ मस्तिष्क को कमजोर ,तंत्रिका तंत्र को ढीला ,मानसिक विकार ,उत्तेजना , अस्थिर , व्यवहार में बदलाव ,याददाश्त कमजोर करने का काम करते है इसीलिए नशे को ना जीवन को है का सिद्धांत फॉलो करना है । कार्यक्रम में डॉ गगन होती ,डॉ गीता तिवारी ,डॉ चंद्रकला रावत ,डॉ शिवांगी ,डॉ दीपिका पंत ,डॉ नवीन पांडे ,डॉ सुषमा टम्टा ,डॉ नीलू डॉ रीना सिंह ,डॉ हिमांशु लोहनी ,डॉ नंदन बिष्ट ,डॉ नंदन ,डॉ भावना ,डॉ मथुरा , रौतेला , सहित लता ,विशाल ,आयुषी ,दिशा कांडपाल , प्रियंका ,प्रिंक्या तिवारी सहित बड़ी संख्या विद्यार्थी उपस्थित रहे ।










