अराजक तत्वों ने मोटरसाइकिल में लगाई आग

नैनीताल। नैनीताल में अराजक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मल्लीताल स्थित केव गार्डन के समीप सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को देर रात आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को अतीक अहमद ने अपनी बाइक (यूके 06 ए 9780) केव गार्डन के पास सड़क किनारे खड़ी की थी। देर रात बाइक में आग लगने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना के बाद बाइक स्वामी ने अराजक तत्वों पर आगजनी का संदेह जताते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पर्यटन स्थल होने के बावजूद रात में पुलिस गश्त न के बराबर रहती है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने रात में नियमित गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।कोतवाल हेम पंत ने बताया कि शिकायत के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 637वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad