मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत नशा मुक्ति केंद्रों में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया

नैनीताल l मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत नशा मुक्ति केंद्रों में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत नशा मुक्ति केंद्र निर्वाण लमचौड़ में 66 व्यक्तियों का छाती का एक्स-रे तथा 7 व्यक्तियों के बलगम की जांच कराई गई साथ ही नशा मुक्ति केंद्र साई कृपा हरिपुर नायक में 40 व्यक्तियों का छाती का एक्स-रे तथा 5 व्यक्तियों की बलगम की जांच की गई।
शिविर में टीबी क्लिनिक हल्द्वानी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र पनेरू द्वारा शिविर में नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती व्यक्तियों की जांच की गई तथा बीमारी के लक्षण व बचाव की विस्तार से जानकारी दी । साथ ही साथ उत्तराखंड राज्य तथा देश को टी०बी० रोग से मुक्त करने हेतु निः क्षय शपथ भी दिलाई गई।
शिविर में जिला कार्यक्रम समन्वयक अजय भट्ट, जिला पी०एम०डी०टी० कॉर्डिनेटर संतोष पांडेय, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक बिरेन्द्र भंडारी, नर्सिंग अधिकारी मनीष कुमार व मोनीश,कु० लता डालाकोटी (एक्स-रे तकनीशियन) तथा नशा मुक्ति केंद्र के समस्त कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad