2026 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, उत्तराखंड* का ABDM Workshop/प्रशिक्षण कार्यक्रम* आयोजित किया गया
नैनीताल जनपद के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देशन में मंगलवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, उत्तराखंड* का ABDM Workshop/प्रशिक्षण कार्यक्रम* आयोजित किया गया।
कार्यशाला में डॉ गोविन्द सिंह तितियाल प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी , डॉ स्वेता भंडारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदया, मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (SHA) की टीम से प्रज्ञा पालीवाल, अमृत पोखरियाल, अंकुर यादव एवं हार्दिक उपाध्याय उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यशाला में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM)* के अंतर्गत हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR), हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (HFR), स्कैन एंड शेयर, ABDM कंप्लायंट HMIS के क्रियान्वयन एवं मॉडल फैसिलिटी के रूप में विकसित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों एवं स्टाफ को ABDM इकोसिस्टम से जुड़ने, डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाने, ABDM कंप्लायंट HMIS का उपयोग करने एवं मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरकारी हॉस्पिटल एवं निजी अस्पताल,एन आई सी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभा किया गया।
सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को ABDM के अंतर्गतमॉडल फैसिलिटी के रूप में विकसित करने एवं जनपद के सभी स्वास्थ्य चिकित्सा इकाइयों को ABDM से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यशाला मे द्रौपदी गर्बयाल सहायक निदेशक, आरके जोशी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ मणीभूषण पंत, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एन आई सी अधिकारी तिलोत्मा यादव, पंकज तिवारी जिला डाटा मैनेजर, दीवान बिष्ट, हेम जलाल, सरयू नंदन जोशी, दिनेश बोरा, देवेंद्र बिष्ट, रवि उप्रेती, बिना मेहरा, पूर्णिमा जंतवाल, अवनीश, ललित, राघवेंद्र रावत, आनंद खंडूरी, हिमांशु उपस्थित रहे।
…………………………………………………………








