कुमाऊँ विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा प्रोटेकटिंग आईपीआर एंड आईपी मैनेजमेंट विषय पर आयोजित किया गया व्याख्यान

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा प्रोटेकटिंग आईपीआर एंड आईपी मैनेजमेंट विषय पर व्याख्यान का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रोफेसर वीना पाण्डे, कोऑर्डिनेटर आईपीआर सेल एंड विभागाध्यक्ष बायोटेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल रहीं। प्रो0 आशीष तिवारी निदेशक इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर कुमाऊँ विश्वविद्यालयद्वारा सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया और कार्यक्रम का संचालन प्रो0 ललित तिवारी द्वारा किया गया। । व्याख्यान के अंतर्गत प्रोफेसर वीना पाण्डे द्वारा आईपीआर के महत्व, प्रकार के बारे में बताया।
प्रोफेसर वीना पाण्डे ने बताया की आईपीआर क्या है, गवर्नमेंट और पब्लिक के लिए आईपीआर की उपयोगिता क्या है । उनके द्वारा 7 प्रकार के आईपीआर (पेटेंट एक्ट 1970, डिज़ाइन एक्ट 2000, ट्रेड मार्क एक्ट 1999, जियोग्राफिकल इंडिकेशन फॉर गुड्स एक्ट 1999, कॉपीराइट एक्ट 1957, प्रोटेक्शन ऑफ़ इंटेग्रेटेड सर्किट्स लेआउट एक्ट 2000 एंड प्रोटेक्शन ऑफ़ प्लांट वरायटी एक्ट 2001) के बारे में बताया। साथ ही उनके द्वारा पेटेंट फ़ाइल करने का तरीका, पेटेंट फ़ाइल करने के ऑफिस, जियोग्राफी कल इंडिकेटर, आईपीआर सर्टिटिफिकेटस के बारे में भी बताया ।
व्याखान के अंत में प्रोफेसर हरी प्रिया पाठक द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रो0 गीता तिवारी, , प्रो0 लज्जा भट्ट, डॉ0 पेनी जोशी, डॉ0 श्रुति साह, डॉ0 नीता आर्या, , डॉ0 नंदन सिंह, डॉ0 नवीन पाण्डे, आदि उपस्थित रहे।