राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की ओऱ से अखण्ड भारत तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया।

नैनीताल l राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की ओऱ से अखण्ड भारत तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान अखंड भारत तिरंगा रैली तल्लीताल से प्रारंभ होकर मल्लीताल पंत पार्क में द्वीप द्वारा अखण्ड भारत बना कर सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता सूर्यप्रकाश और जिला प्रचारक राहुल, जिला प्रचार प्रमुख नवीन भट्ट, नगर संघ चालक कैलाश, नगर कार्यवाह उमेश बिष्ट, नगर सम्पर्क प्रमुख एनएस पुण्डिर, नगर व्यवस्था प्रमुख भरत भट्ट, नगर शारीरिक प्रमुख दीपक मलकानी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक दयाकिशन पोखरिया, मण्डल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, चन्दन जोशी, अरविन्द पडियार, मनोज जोशी, हरीश सिंह राणा साथ नगर से समस्त राष्ट्रीय स्वंय सेवक मौजूद रहे। विधायक सरिता आर्या ने बताया कि अखण्ड भारत तिरंगा रैली में स्थानीय एवं आस-पास के क्षेत्रों से लगभग 200 से 300 लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लेकर तल्लीताल से मल्लीताल पंत पार्क तक रैली निकाली गई।

यह भी पढ़ें 👉  ICAR-IVRI, इज्जतनगर, बरेली (केंद्रीय मनित विश्वविद्यालय) के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में प्रोफेसर (डॉ.) प्रदीप कुमार जोशी के उच्च शिक्षा और सार्वजनिक प्रशासन में सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देते हुए, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉक्टरेट ऑफ साइंस (Honoris Causa) की उपाधि से 30 जून, 2025 को आयोजित में सम्मानित किया गया।
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement