नौ दिवसीय श्रीमद्देवीभागवत महापुराण कथा दूसरे दिन भी जारी रही
नैनीताल । नैनीताल के ऐतिहासिक श्री मां नयना देवी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्देवीभागवत महापुराण कथा के द्वितीय दिवस पर आज कथाव्यास श्री चंद्रशेखर अधिकारी जी ने व्यास जी के पुत्र, परम वैरागी शुकदेव महाराज के जन्म की अलौकिक महिमा का वर्णन किया।उन्होंने जिन परिस्थितियों में कौरव और पांडवों के बीच महाभारत युद्ध हुआ उसका भी विस्तार से वर्णन किया।
तीसरे पहर तेज वर्षा के बावजूद शाम को मौसम सुहावना होने के कारण बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के अतिरिक्त पर्यटकों ने देवी माहत्म का आनंद लिया कथा के बाद बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया यजमान श्री मनोज चौधरी सपत्नीक बैठे।आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव लोचन साह सचिव श्री प्रदीप कुमार शाह प्रधान आचार्य श्री बसन्त बल्लभ पाण्डेय चंद्रशेखर तिवारी भुवन कांडपाल गणेश बहुगुणा नवीन चंद्र तिवारी सुमन साह अमिता साह मंजू रौतेला मीनू बुधलाकोटी मुन्नी भट्ट सुरेश मेलकानी बसंत जोशी बृज मोहन जोशी राजीव दुबे सहितपदाधिकारी कर्मचारी व महिलाएं जुटी रही।










