खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग जनपद नैनीताल में कार्यरत श्रीमती सरिता आर्या के अधिवर्षता पूर्ण होने पर आपूर्ति परिवार द्वारा उन्हें दी गई भावभीनी विदाई

नैनीताल । क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने विदाई समारोह के अवसर पर मंच का संचालन करते हुए सभी अतिथियों का विभाग की ओर से स्वागत किया गया । इस मौके पर उनके द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सरिता आर्या के ३३ वर्ष १० माह और १ दिन के कार्यकाल के दौरान उनके साथ कार्य करने का अनुभव साझा किया और उनके कार्य की सराहना की तथा कहा कि उन्हें विभाग में सौपे गए दायित्वों का निर्वहन उनके द्वारा निष्ठा पूर्वक किया गया । इस मौके पर कई क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सरिता आर्या के पति राजेन्द्र प्रसाद सहित उनके पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे । वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान उनके साथ कार्य करने का जो अनुभव रहा साझा किया और सभी के द्वारा उनके कार्यों की प्रशंसा की गई । इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, चित्रा रौतेला, रवि सनवाल, पुष्कर सिंह असवाल, पूर्ति निरीक्षक दीप चन्द्र बेलवाल, मोहित कठायत, राजेन्द्र भट्ट, गौरव जोशी , मनीष उप्रेती, दर्शनानंद पूर्ति लिपिक मीनाक्षी बोरा, सुनीता सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता हेमंत रूबाली, किशन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष होने पर आज सी आर आ टी के सभागार में अखिल भारतीय साहित्य परिषद नैनीताल द्वारा आत्म बोध से विश्वबोध विषय पर सेमिनार आयोजित किया है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad