नैनीताल नगर के माल रोड स्थित पेड़ों की लापिंग नहीं होने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है माल रोड में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पेड़ है जिनकी आयु 50 वर्ष से अधिक हो गई है लेकिन पेड़ों की लापिंग नहीं होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है l माल रोड अलका होटल के स्वामी वेद शाह ने बताया कि वन विभाग को अनेक बार पत्र दिए गए उन्होंने कहा माल रोड स्थित पेड़ काफी पुराने हो गए हैं जो तेज हवा में कभी भी गिर सकते हैं उन्होंने बताया माल रोड से हाई टेंशन विद्युत तार भी गुजरते हैं तेज हवा में कभी कोई पेड़ इन तारों के ऊपर गिर सकते हैं जिनसे बड़ा हादसा हो सकता है माल रोड निवासी प्रमोद सुयाल ने बताया कि उनके द्वारा भी अनेक बार वन विभाग के अधिकारियों को इन पेड़ों की लैपिंग करने को पत्र दिया गया लेकिन वन विभाग नहीं आज तक कोई कार्रवाई नहीं की l डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी ने बताया कि माल रोड में अधिकांश चिनार के पेड़ हैं इनकी आयु लगभग पूर्ण हो चुकी है यह पेड़ धीरे-धीरे अंदर से खोखले हो जाते हैं जिनका तेज हवा में गिरने का भय बना रहता है वन विभाग ने ऐसे पेड़ों को चिन्हित कर तत्काल काट देना चाहिए तथा समय-समय पर माल रोड की पेड़ों की लापिंग भी की जानी चाहिए वन विभाग की एसडीओ ममता चंद्रा ने बताया कि शीघ्र ही एक टीम द्वारा माल रोड के पेड़ों का निरीक्षण किया जाएगा l उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी l

यह भी पढ़ें 👉  इंडेन गैस सिलेंडरों की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा के एक शिष्टमंडल ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के मंडलीय प्रबंधक को निगम मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा गया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad