ब्रिटिशकालीन ग्लेनमोर भवन मैं लगी भीषण आग

नैनीताल । नैनीताल की ब्रिटिशकालीन भवनों में से एक आल्मा लॉज के निकट स्थित ग्लेनमोर भवन रविवार को आग की भेंट चढ़ गया । इस भवन के एक हिस्से में कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त ललित मोहन तिवारी परिवार के साथ रहते थे । जबकि एक एक हिस्से में अनिल जोशी  (सेवानिवृत्त एरीज) रहा करते थे । लेकिन वर्तमान में वे इस घर में नहीं थे । श्री तिवारी आज ही बाहर से नैनीताल लौटे थे । उनका परिवार सकुशल है । लेकिन भवन में रखा सामान जलकर राख हो गया है । फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन मकान का अधिकांश हिस्सा लकड़ी का बना होने से आग में काबू नहीं पाया जा सका है । यह भवन सात नम्बर को जाने वाले मार्ग में बोरा प्वाइंट के पास है । भवन में आग लगने से गैस के सिलेंडर भी फटे हैं । जिससे आग विकराल हुई है । आग दोपहर में करीब डेढ़ बजे के आसपास लगी । यह भवन ब्रिटिशकाल में 1880 में बनी हुई बताई गई है । यह भवन मूलतः स्व. देवीदत्त जोशी के पुत्रों के नाम होना बताया गया है ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा भीमताल पाण्डे गाँव स्थित कुमाऊँ मंडल विकास निगम के गैस गोदाम भीमताल गैस सर्विस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad