नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट के सतर्कता सेल की ओर से पहली जनवरी 2020 से 15 अप्रैल 2025 तक राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों -जजों के विरुद्ध कुल-258 शिकायतें मिली हैं जबकि चार न्यायिक अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत न्यायिक अधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार से संबंधित सूचना देने वाला उत्तराखंड हाई कोर्ट देश में पहला हाई कोर्ट बन गया है। इससे पहले छत्तीसगढ़, मद्रास व दिल्ली हाई कोर्ट ने सूचना देने से इन्कार कर दिया था। दरअसल मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान हल्द्वानी संजीव चतुर्वेदी की ओर से सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत हाई कोर्ट के लोक सूचना अधिकारी से 2020 से 2025 के बीच उत्तराखंड में हाई कोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों पर लागू नियम, शिकायतों की संख्या, उन पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई और संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांगी थी। जिसे लोक सूचना अधिकारी ने शिकायतें संवेदनशील व गोपनीय होने के आधार पर सूचना देने से इन्कार कर दिया था।यह भी कहा था कि गोपनीय प्रवृत्ति की सूचना उपलब्ध कराने के लिए मुख्य न्यायाधीश की अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है। जिसके बाद संजीव की ओर से राज्य सूचना आयोग में अपील की गई। आयोग ने निर्णय देते हुए कहा कि वांछित सूचना अपेक्षित है। केवल यह कहना कि सूचना गोपनीय है, यह जानकारी नहीं देने का आधार नहीं हो सकता। शिकायतों की संख्या और निस्तारण प्रक्रिया सार्वजनिक हित में आती है, किसी अधिकारी या न्यायाधीश की व्यक्तिगत पहचान नहीं बताई जाएगी। आयोग की ओर से एक माह के भीतर जानकारी अपीलकर्ता संजीव को देने के आदेश पारित किए थे। 11 फरवरी को आयोग के लोक सूचना अधिकारी व ज्वाइंट रजिस्ट्रार एचएस जीना की ओर से संजीव को उपलब्ध कराई गई है। न्याय के प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए उत्तराखंड हाई कोर्ट का यह बहुत अच्छा कदम है। इसकी अहमियत इस बात में है कि जहां छत्तीसगढ़, दिल्ली और चेन्नई जैसे कई दूसरे हाई कोर्ट ने ऐसी जानकारी शेयर करने से मना कर दिया है, वहीं उत्तराखंड हाई कोर्ट शायद ऐसी जानकारी शेयर करने वाला देश का पहला हाई कोर्ट बन गया है। – सुदर्शन गोयल, अधिवक्ता अपीलकर्ता
Related Articles
भीमताल स्थित मैसर्स तड़ागी फीलिंग स्टेशन पम्प का निरीक्षण करते क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्टपेट्रोल पंप में अनियमितता पाए जाने पर पंप संचालक पर आरोपित किया गया ₹ 10000.00 का अर्थदण्ड
July 28, 2026
नैनीताल निवासियों के लिए 31 दिवसीय के सिलाई: महिला परिधान का प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरु
July 28, 2026
पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में “विकसित भारत @ 2047” और “नशा मुक्त भारत” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
July 28, 2026
मौसम विभाग ने जनपद में 29 जुलाई (बुधवार) को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये
July 28, 2026
नैनीताल की मॉल रोड को 01 अगस्त 2026 से पूर्ण रूप से “नो हॉर्निंग ज़ोन (No Honking Zone)” के रूप में प्रभावी किया जाएगा
July 28, 2026
काउंसिल स्कूल्स जूनियर और सीनियर गर्ल्स टेबल टेनिस टूर्नामेंटजूनियर वर्ग में द हैरिटेज स्कूल ने श्रीराम सेंटेनियल को हराया
July 27, 2026
हार्दिक आभार एवं अभिनंदन संदेश, हल्द्वानी के समस्त व्यापारी भाइयों की ओर से महापौर आदरणीय गजराज सिंह बिष्ट एवं नगर निगम बोर्ड के पार्षद एवं नगर निगम प्रशासन का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन ।
July 27, 2026
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान औषधीय जड़ी-बूटियों पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन हुआ
July 27, 2026
डीएसबी परिसर में बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (बायो ग्रुप) की तृतीय अस्थायी मेरिट सूची जारी
July 27, 2026



