• बालरोग विशेषज्ञ न पहुंचने से मरीज परेशाननवजात बच्चों के लिए परेशानी बढ़ीनैनीताल। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में बुधवार को बाल रोग विशेषज्ञ के न पहुंचने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बीमार बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा।बता दें कि नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना 60 से 70 बीमार बच्चे उपचार के लिए पहुंचते हैं। कभी- कभी यह संख्या सौ तक भी पहुंच जाती है। जिनके उपचार के लिए अस्पताल में तीन बाल रोग विशेषज्ञों के पद स्वीकृत हैं। लेकिन इन दिनों अस्पताल में दो बाल रोग विशेषज्ञों के पद रिक्त हैं। वहीं अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ इन दिनों छुट्टी पर हैं। जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन की ओर से अन्य अस्पतालों से डाक्टरों को बुलाकर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। लेकिन बुधवार को बाल रोग विशेषज्ञ के अस्पताल न पहुंचने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में बीमार बच्चों को लेकर पहुंचे लोग देर तक डाक्टर का इंतजार करते रहे। लेकिन जब देर तक डाक्टर नहीं पहुंचे और स्टाफ से डाक्टर के न आने की सूचना मिली तो उनको बिना उपचार के ही लौटना पड़ा। प्रभारी पीएमएस डॉ द्रोपदी गर्ब्याल ने बताया कि किसी कारणवश डॉक्टर बुधवार को अस्पताल नहीं पहुंच पाए। बृहस्पतिवार से बाल रोग विशेषज्ञ अस्पताल में लगातार उपलब्ध होंगे।
यह भी पढ़ें 👉  मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान, संबंधित दुकान का किया निरीक्षण

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad