नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बुधवार को कुलपति प्रो एनके जोशी के अनुमोदन पर पत्र जारी कर शोधार्थियों के शोध रूपरेखा जमा करने हेतु पत्र जारी किया है।। गुरुवार को प्री पीएचडी कोर्स वर्क का परीक्षा फल घोषित किया गया था। शोध रूप रेखा जमा करने की अंतिम तिथि 31दिसंबर 2022है इसके पश्चात 10 जनवरी 2023 तक 1000 रुपया बिलंब शुल्क तथा 20जनवरी 2023तक 2000रुपया बिलंब सुल्क के साथ जमा किया जा सकता है।शोध निदेशक प्रो ललित तिवारी ने बताया की 20 जनवरी 2023 के बाद शोध रूपरेखा जमा नहीं होगी । पंजीकरण फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है तथा पांच प्रति में सभी दस्तावेजों के साथ शोध निर्देशक ,विभागाध्यक्ष , संकाय अध्यक्ष के माध्यम से शोध निदेशालय में जमा किए जायेंगे।
Related Articles
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए राहत के निर्देश
September 27, 2026
9वें टीचर ऑफ द ईयर – 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
September 27, 2026
निर्धारित प्रयोजन के विपरीत भू-उपयोग पर न्यायालय उपजिलाधिकारी, नैनीताल की कार्रवाई—सात प्रकरणों में 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
September 26, 2026
निर्धारित प्रयोजन के विपरीत भू-उपयोग पर न्यायालय उपजिलाधिकारी, नैनीताल की कार्रवाई—सात प्रकरणों में 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित, धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर
September 26, 2026







