आवेदन पत्रों का शतप्रतिशत भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है
नैनीताल l जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में 19 जनवरी से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में डी एस बी परिसर नैनीताल में वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति योजनाओं में पूर्वदशम तथा दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों का शतप्रतिशत भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है । इसी भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति धनराशि का भुगतान किया जाना है । अभी तक कुल २६० आवेदन पत्रों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है ।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











