नैनीताल से युवक लापता, आखिरी बार रोडवेज स्टेशन तल्लीताल में दिखा

नैनीताल। रानीखेत क्षेत्र का एक युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। युवक को आखिरी बार रोडवेज स्टेशन तल्लीताल में देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीखेत निवासी दीपक उपाध्याय नैनीताल में मजदूरी का कार्य करता है। बुधवार को वह अपने तीन साथियों के साथ तल्लीताल क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान जब उसके साथी सामान लेने में व्यस्त थे, तो दीपक अचानक वहां से गायब हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को दोस्तों और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। रविवार को भी खोजबीन की गई। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि युवक की तलाश जारी है और सभी संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सेंट जोसेफ कॉलेज व लेक्स इन्टर नेशनल भीमताल ने मैच जीते

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad