मदर्स डे पर यो पहाड़ फाउंडेशन ने शुरू किया एडॉप्ट फ्रूट ट्री अभियान


नैनीताल l मदर्स डे के पावन अवसर पर यो फाउंडेशन फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण और पहाड़ी किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल एडॉप्ट फ्रूट ट्री अभियान की शुरुआत की l इस अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति कम से कम एक या उससे अधिक फलदार पौधे को एक वर्ष के लिए गोद ले सकता है l
रविवार को मदर्स डे पर सीआरएसटी इंटर कॉलेज के जगदीश साह ऑडिटोरियम में किया एडॉप्ट फ्रूट ट्री कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l इस अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति कम से कम एक या उससे अधिक फलदार पौधे को 1 वर्ष के लिए गोद ले सकता है। इससे पहाड़ के किसानों को भावनात्मक और आर्थिक दोनों तरह का सहयोग मिलेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकना, स्थानीय किसानों की आय बढ़ाना और समाज में प्रेम व संवेदनशीलता का संदेश फैलाना है।दानदाता अपनी माँ, पिता, बच्चे, दोस्त या किसी खास व्यक्ति के नाम से पौधा गोद ले सकते हैं। दानदाता की ओर से दिया गया नाम अगले फल आने तक पेड़ पर नेम प्लेट के रूप में लगाया जाएगा। पेड़ से मिलने वाले फलों को दानदाता खुद रख सकता है या अपने प्रियजन के नाम से अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम, अस्पताल, स्कूल या किसी सामाजिक संस्था को दान कर सकता है।कार्यक्रम के दौरान अमेरिकन किड्स के बच्चों और कई माताओं ने अपने बच्चों के नाम पर अनेक पौधे गोद लेकर अभियान की भावनात्मक शुरुआत की। बेकरी संचालक हिमांशु बिष्ट ने पांच फलदार पौधे गोद लिए। उपस्थित लोगों ने इस पहल को पहाड़ और पहाड़ी समाज के लिए नई उम्मीद बताया। इस दौरान सीआरएसटी प्राइमरी विंग की प्रधानाध्यापिका दीपा बिष्ट, गीता शाह, प्रियंका चौधरी, फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संतोख सिंह बिष्ट, सचिव सागर सोनकर, कोषाध्यक्ष नीरज बिष्ट, टेक्निकल हेड चेतन मेहरा, मीडिया रिलेशन मैनेजर दीप्ति बोरा, मेंबर हिमांशु बिष्ट, चंद्रकांत आदि मौजूद रहे।