सी०आर०एस०टी० इण्टर, कालेज नैनीताल में हार्टफुलनैस संस्था नैनीताल के साथ विद्यार्थियों ने मनाया विश्व योग दिवस मनाया गया

नैनीताल । विश्व योग दिवस के अवसर पर सी०आर०एस०टी० इण्टर, कालेज नैनीताल में हार्टफुलनेस संस्था नैनीताल द्वारा योग एवं ध्यान के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं को विभिन्न जानकारी दी गयी ।
इस अवसर पर प्रशिक्षक कनिका राज सिंह द्वारा योग ध्यान की विभिन्न मुद्राओं को बताया गया तथा छात्र- छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक
योगाभ्यास किया गया।
प्रशिक्षक रूपसी साह एवं गीता सरीन ने बताया कि योग तथा ध्यान वर्तमान भाग दौड़ की जिन्दगी में सभी लोगों के लिये संजीवनी का काम करता है, मानसिक, शारीरिक तथा आत्मिक मजबूती प्रदान करता है।
एक स्लाइड – शो के माध्यम से बताया गया कि हार्टफुलनेस संस्था का भारत में मुख्य संस्थान हैदराबाद के तेंलंगाना में कान्हा शान्ति वनम के नाम से विख्यात है, यह भी बताया गया कि संस्था 160 देशों में फैली है, तथा भारत में इसके छः हजार केन्द्र है।
योग एवं ध्यान को स्लाइड- शो के माध्यम से भी गहनता से समझाया गया।
कार्यकम में सी०आर०एस०टी० इण्टर, कालेज नैनीताल, सी०आर०एस०टी० प्राइमरी विगं, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल, भारतीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ, समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्रायें तथा हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षक प्रांजल साह,रूपसी साह, गीता सरीन, योगेश वर्मा, संगीता तडागी, दीपक गुरूरानी, प्रियंका सरीन, सुरूचि साह, आशीष मेहता, तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डा० एस., एस बिष्ट,दीपा बिष्ट,
राजेश लाल, अनुपम उपाध्याय, रितेश साह, राजेश कुमार, विपिन चन्द्र, हर्षित कुमार, समेत विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे संचालन गीता सरीन तथा रूपाली लाम्बा, द्वारा किया गया
हार्टफुनेश संस्था द्वारा बताया गया कि योग एवं ध्यान के प्रशिक्षण उनके द्वारा निशुल्क रूप से दिये जाते है।
अंत मे प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।