माँ भुवनेश्वरी समिति बयेड़ी की नई कार्यकारिणी गठित, विनोद बहुगुणा बने अध्यक्ष
देहरादून। आज 26 अप्रैल 2026: माँ भुवनेश्वरी समिति बयेड़ी (रजिस्टर्ड) की बैठक सुन्दरवाला, देहरादून में नरेश बहुगुणा के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी:- अध्यक्ष- विनोद कुमार बहुगुणा, उपाध्यक्ष- ओम प्रकाश बहुगुणा, सचिव- राकेश बहुगुणा, कोषाध्यक्ष-जगमोहन बहुगुणा, कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री नरेश बहुगुणा, रवि बहुगुणा, प्रवीण बहुगुणा एवं श्रीमती दमियन्ति घिल्डियाल को चुना गया। सलाहकार के रूप में एडवोकेट सतीश बहुगुणा को नियुक्त किया गया।
समिति का उद्देश्य: नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद बहुगुणा ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य सभी भाई-बहिनों में मिलजुल कर भाईचारा बढ़ाना है। इसके लिए देहरादून में हर तीन महीने में बैठक आयोजित की जाएगी। समिति अपने पैतृक गाँव बयेड़ी में माँ भुवनेश्वरी मन्दिर व अन्य देवी- देवताओं के मन्दिरों की देखरेख व जीर्णोद्धार करेगी। साथ ही आपस में धन एकत्र कर गाँव के सर्वांगीण विकास व कृषि विकास पर भी कार्य किया जाएगा।
समिति का रजिस्ट्रेशन संख्या- UK0600842026015935 है और कार्यालय 76-शताब्दी एनक्लेव, नेहरूग्राम रोड, देहरादून में स्थित है।












