विकासनगर: अक्षय तृतीया पर अक्षय पात्र ने स्कूली बच्चों को दिया पोषण का ज्ञान, 2547 बच्चों को मिल चुकी ट्रेनिंग



विकासनगर, देहरादून, 25 अप्रैल 2026: पी.एम. पोषण योजना के अंतर्गत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाड़वाला में अक्षय पात्र फाउंडेशन की टीम ने छात्र-छात्राओं को न्यूट्रिशन वैल्यू और संतुलित आहार पर जागरूक किया।
अक्षय पात्र देहरादून उत्तराखंड राज्य क्लस्टर अध्यक्ष वैनतेय दास एवं क्लस्टर हेड वीरेश कुमार के नेतृत्व में स्कूल रिलेशनशिप हेड प्रीति राणा और श्री विरेन्द्र दानु की टीम ने बच्चों को पोषण से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि टीम द्वारा दी गई जानकारी पोषण की दृष्टि से बहुत लाभकारी रही और सदस्यों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा।
70 बच्चों ने लिया हिस्सा
विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक कुल 97 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से आज 70 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यालय परिवार ने अक्षय पात्र टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अब तक 2547 बच्चों को ट्रेनिंग
अक्षय पात्र टीम ने बताया कि अभी तक 2547 बच्चों और 700 भोजन माताओं को पोषण एवं संतुलित आहार की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुसुम लता और श्री मान भैरवराज की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
अक्षय पात्र फाउंडेशन पी.एम. पोषण योजना के तहत उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पौष्टिक मिड-डे मील के साथ-साथ बच्चों और भोजन माताओं को पोषण शिक्षा भी उपलब्ध करा रहा है।
अक्षय पात्र ने बाड़वाला स्कूल में 70 बच्चों को दिया पोषण ज्ञान, अब तक 2547 को ट्रेनिंग
विकास नगर: 25 अप्रैल को रा.प्रा.वि. बाड़वाला में अक्षय पात्र क्लस्टर अध्यक्ष वैनतेय दास व हेड वीरेश कुमार की टीम ने पोषण जागरूकता कार्यक्रम किया। प्रीति राणा व विरेन्द्र दानु ने बच्चों को संतुलित आहार की जानकारी दी। स्कूल के 97 में से 70 बच्चे मौजूद रहे। टीम अब तक 2547 बच्चों व 700 भोजन माताओं को ट्रेनिंग दे चुकी है। प्र.अ. कुसुम लता ने प्रमाण पत्र देकर टीम का आभार जताया।