सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एनसीसी वार्षिक शिविर के चौथे दिन विविध गतिविधियों का आयोजन

नैनीताल । 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल द्वारा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता की निगरानी में विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दिन की शुरुआत पीटी, ड्रिल, फायरिंग, माउंटेन इक्विपमेंट क्लास तथा आधुनिक समय में ड्रोन के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण के साथ हुई। इस दौरान कैडेटों को ड्रोन की कार्यप्रणाली एवं उसकी तकनीकी विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त कैडेटों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने हेतु कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल राज्य अतिथि गृह के तकनीशियन की करंट लगने से मौत

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता तथा विभागीय अधिकारी यशपाल सिंह रावत ने कैडेटों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर के बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक का 119 वा जन्मदिन मनाया गया

इस अवसर पर कैडेटों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता, ग्रुप कैप्टन मधु सैंगर, सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट चंचल सिंह, सूबेदार तिरभुवन चंद्र तथा यशपाल सिंह रावत उपस्थित रहे। शिविर में आयोजित सभी गतिविधियों में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad