विकास खण्ड बेतालघाट के राजकीय इन्टर कालेज रातीघाट में 30 दिसम्बर (मंगलवार) प्रातः 11 बजे से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अन्तर्गत बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।
नैनीताल l विकास खण्ड बेतालघाट के राजकीय इन्टर कालेज रातीघाट में 30 दिसम्बर (मंगलवार) प्रातः 11 बजे से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अन्तर्गत बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि उक्त शिविर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने विभागीय योजनाओं के बारे में स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।
Advertisement
ADVERTISEMENTS







