पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा पांचवें दल के यात्रियों के पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर व जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया

पिथौरागढ़ l पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा पांचवें दल के यात्रियों के पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर व जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों को यात्रा मार्ग के बारे में जानकारी दी गई । प्रातः यात्रियों ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की ।दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई व हिमालय क्षेत्र में कूड़ा न करने वपड़े हुए कुडे को इकट्ठा कर लाकर वापस धारचूला में उसका निस्तारण करने की भी शपथ दिलाई गई।
यात्रियों को काला पानी, नाभीढांग व जौलिगकौग में पौधारोपण हेतु 6 मोदी दिए गए। यात्रियों ने कहा कि वह हिमालय में पौधारोपण करेंगे साथ ही वह यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे । यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह जरूरी है। यात्रा दल में 32 यात्री शामिल है ।यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर प्रेम सिंह बिस्ट हैं। यात्रियों का स्वागत करने वालों में वेद प्रकाश पदम सिंह शेर सिंह हर सिंह विजय बोरा सौरव खोंलिया रचना महेश दीपक राजेंद्र सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन, वनाग्नि को रोकने और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए- मुख्यमंत्री, आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत भी सभी सुरक्षात्मक उपाय किये जाएं, आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली-पानी कनेक्शन जैसी सुविधाएं अनधिकृत रूप से प्रदान करने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Ad Ad Ad
Advertisement