नगर के पर्यटन में हर हाल में सुधार लाया जाएगा: बिष्ट

Advertisement

नैनीताल। होटल एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में पर्यटन से जुड़ी समस्याओं व समाधान को लेकर पत्रकार वार्ता की गई। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने कहा कि नगर के पर्यटन में हर हाल में सुधार लाने के प्रयास प्राथमिकता से किए जाएंगे।
मंगलवार को बोट हाउस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष बिष्ट ने शहर की पर्यटन व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विचार विमर्श किया।
इसके साथ ही शहर में व्याप्त तमाम परेशानियों का पर्यटन पर पड़ रहे असर को लेकर उन्होंने कहा कि नैनीताल एक पर्यटन नगरी है और यहां के अधिकांश व्यवसाय पर्यटन पर आधारित हैं। लेकिन शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है , इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था भी सही नही है, जिससे इसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय में पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की नैनीताल में प्रमुख स्थान रखने वाली झील के चारो ओर दीवारें टूट रही है जिस ओर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नही है। इसके साथ ही पिछले कई सालों से मॉल रोड टूट रहीं हैं उसकी आज तक मरम्मत नही हो पाई है, जिसका पर्यटन पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही शहर को जोड़ने वाली सड़के भी क्षति ग्रस्त पड़ी हैं, उनकी भी मरम्मत नहीं हो पाई हैं।
उन्होंने कहा की उनकी एसोसिएशन का मकसद नैनीताल की बेपटरी होती जा रही पर्यटन व्यवस्था को वापस पटरी पर लाना हैं।जिसको लेकर वह प्रशासन के साथ बैठक भी करेंगे।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलोक शाह, सचिव वेद शाह
कोषाध्यक्ष सीपी भट्ट,उप सचिव स्नेह छाबड़ा, रमनजीत सिंह व पीआरओ रुचिर शाह मौजूद रहें।

Advertisement