राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 550वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 550वे दिन भी जारी रहा । पौधारोपण अभियान के 550 वे दिन पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के शहीद स्मारक परिसर में अपने पिताजी स्वर्गीय तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में स्मृति पौध लगाया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई 2024 से चले इस अभियान में अब तक एक लाख से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है । उनके अभियान का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।उन्होंने कहा कि वह जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ पौधा रोपण अभियान भी जारी रखेंगे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि सरकार द्वारा कैबिनेट में जो उपनल के कर्मचारियों के लिए समान कार्य का समान वेतन संबंधी प्रस्ताव पारित हुआ है। मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि इसे कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम व अन्य विभागों में काम करने वाले संविदा कर्मचारियों में भी लागू किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी फगुनिया खेत सड़क से महरूम, ग्रामीणों ने दी 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad