राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 566वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 566वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 566वे दिन डीडीहाट के खेल मैदान में चल रहे डीडीहाट प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के अवसर पर खेलने वाली जेएमएस डीडीहाट व सिटौली के खिलाड़ियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई साथ ही खिलाड़ियों को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए खेल मैदान परिसर में पौधारोपण किया गया। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ-साथ डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल। दिनांक -२१-०७-२०२६विनम्र श्रद्धांजलीकुमाऊंनी लोक चित्रकला ऐपण विधा की सर्वश्रेष्ठ चित्रलेखा थी श्रीमती हरिप्रिया साह।पारम्परिक लोक संस्था परम्परा नैनीताल की विनम्र श्रृद्धांजलि।बृजमोहन जोशी,नैनीताल।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad