काठगोदाम के सघ भवन में संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति की बैठक अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन भुवन कांडपाल ने किया

नैनीताल । काठगोदाम के सघ भवन में संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति की बैठक अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन भुवन कांडपाल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम प्रशासन से पूर्व में वार्ता हुई थी जिसमें पूर्व में न्यूनतम वेतन में कार्यरत सेवानिवृत्त नियमित कर्मचारियों को छठे वेतनमान का एरियर देने, सातवें वेतनमान का एरियर देने, लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान करने, सेवानिवृत कर्मचारियों जिन्होंने अपने नो ड्यूज पूर्व में दे दिए थे उन्हें कई सालों के बाद निगम प्रशासन अग्रिम धनराशि निकाल रहा है जो गलत है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि काठगोदाम फैक्ट्री परिसर में अतिक्रमण किया जा रहा है जिसे रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम के सेवानिवृत्तकर्मचारियों को सेवारत कर्मचारियों की भांति आवास गृहो मैं छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नैनीताल में 11 मई को प्रबंध निदेशक से वार्ता की जाएगी। संगठन के महामंत्री बसंत जोशी ने कहा कि पेंशन प्रकरण को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्त जनपदों में सेवानिवृत्त संघर्ष समिति की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक को मंगल सिंह बघरी, कुंवर सिंह कार्की, भुवन कांडपाल ,कालूराम, दिनेश चंद्र जोशी, भुवन लाल शाह, गोविंद सिंह मेहता ,लक्ष्मण सिंह, सतीश जोशी, भुवन उप्रेती, आनंद सिंह गोनी, महेश कुमार पूरन फर्त्याल सहित कर्मचारियों ने संबोधित किया।