प्रेम प्रसंग में नाकाम रहने पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर खत्म की जीवनलीला

नैनीताल। नैनीताल तहसील क्षेत्र के दूरस्थ स्युड़ा गांव में प्रेम प्रसंग में युवक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। राजस्व व रेगुलर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। दोनों के आत्मघाती कदम से गांव में खलबली मची है।
नैनीताल तहसील क्षेत्र में हैड़ाखान इलाके में राजस्व पट्टी रौंसिल में स्युड़ा गांव है। यहां गांव में ही ढाबा चलाने वाले 25 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र गणेश सिंह का घर के पास की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि लड़की की शादी कहीं अन्यत्र तय हो गई थी। बीती रात दोनों ने दुकान में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब दुकान नहीं खुली तो हीरा के पिता ने धक्का देकर दरबाजा खोला , देखा तो दोनों के शव पड़े थे। सूचना पर पट्टी पटवारी गंगा दत्त पलड़िया व मीनाक्षी भट्ट, काठगोदाम थाने के एसआई मनोज कुमार व एसआई लता खत्री गांव पहुंचे और दोनों के शव कब्जे में लिए और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। पटवारी गंगा दत्त ने बताया कि मौके पर से सुसाइड नोट मिला है , जिसमें स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट काठगोदाम पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad