पाषाण देवी मंदिर में सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया

नैनीताल। सावन माह के अवसर पर ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में गुरुवार को गणेश पूजा, नवग्रह पूजा और रूद्राभिषेक किया गया। व सौ लीटर दूध से शिव मूर्ति को स्नान करवाया गया।
उसके बाद सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया और माता की पंच आरती की गई।
जिसमे सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान भगवती प्रसाद जोशी, पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट अमित डालाकोटी, नवीन तिवारी, कैलाश जोशी, प्रमोद सुयाल, रोशनी चंद्र, शरला जोशी आदि लोग मौजूद रहे।