कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर की विरोध में नैनीताल में छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया

नैनीताल l कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के विरोध में आज कॉलेज के छात्र छात्राओं ने नैनीताल में रैली निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने रैली के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर फांसी की सजा देने की मांग करते हुए देशभर के हॉस्पिटलों में कार्यरत डॉक्टरों और स्टाफ की सुरक्षा के लिये ठोस कदम उठाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि घटना को किसी एक व्यक्ति ने अंजाम नहीं दिया, बल्कि इसमें कई लोग शामिल थे। जिस तरह से उसकी हत्या की गई, उन्होंने कहा कि यह मानवता के खिलाफ किया गया अपराध है। ऐसी दरिंदगी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए lन्होने केंद्र सरकार सें मांग की है कि दोषियों को तत्काल सजा दी जाए, और महिला सुरक्षा को लेकर बनाये गए कानून को और मजबूत किया जाए। रैली मैं सैकड़ो छात्र-छात्राएं शामिल थे l











