शैल कला संस्था के तत्वावधान में सोशल इंटर्नशिप आनंदशाला शिविर प्रारंभ


देहरादून I सोमवार को शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी 1988) के तत्वावधान में सोशल इंटर्नशिप आनंदशाला शिविर प्रारम्भ हो गया है।
सर्व प्रथम संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने सभी प्रशिक्षुओं का परिचय लिया तथा सभी को शिविर आयोजन करने के विषय की जानकारी साझा की।
प्रशिक्षक नीरज उनियाल ने सोशल इंटर्नशिप में होने वाले कार्य तथा करने के विषय पर चर्चा की।
आज शिविर में यूपीईएस तथा यूटीआई विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।
डॉ स्वामी एस चंद्रा ने बताया कि सोशल इंटर्नशिप (आनंदशाला शिविर) 1 जून से 31 जुलाई 2026 तक चलेगा। अभी अन्य विश्विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे, यह 15 जून तक कक्षा 3 से कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए खुला हुआ है।
प्रशिक्षुओं ने अपने परिचय में अपने अनुभवों को साझा किया तथा खुद को प्रस्तुत करने हेतु सदैव सहयोग करने का वादा किया।
डॉ स्वामी ने बताया कि गत 4 वर्षों से सभी के सहयोग से यह शिविर का आयोजन कर रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री रणजीत सिंह नेगी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad