विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशानुसार आज 05 जून 2026 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज , राजपुर रोड, देहरादून में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
सचिव महोदया द्वारा उपस्थित विद्यालय की बालिकाओं और आसरा ट्रस्ट की बालिकाओं को उक्त विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि यह दिवस प्रतिवर्ष पर्यावरण के संबंध में समाज के प्रति जागरूक करना है, जिसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1972 में स्टॉकहोम सम्मलेन में किया गया तथा प्रथम आयोजन वर्ष 1974 को मनाया गया। इस वर्ष 2026 की थीम के बारे में बताया गया और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, अधिक पौधारोपण और प्लास्टिक के कम उपयोग के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनते हुए अपने आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा सचिव महोदया द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर, पोश और पॉक्सो एक्ट, महिलाओं और बालकों के विधिक अधिकार और आदि अन्य आवश्यक विषयों पर जानकारी दी। सचिव महोदया द्वारा पर्यावरण में पेड़ के महत्व के सम्बन्ध में बताया गया कि पेड़ से ऑक्सीजन मिलता है, जिसका महत्व मानव जाति को कोरोना जैसी महामारी में हुआ। इस तरह आज के कार्यक्रम में सभी को पर्यावण दिवस के आवश्यकता के महत्व के सम्बन्ध में जानकारी दी और सचिव महोदया द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
आज के कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई, डॉक्टर हरेंद्र चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय एथलीट उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता श्री उमेश्वर सिंह रावत द्वारा अपना सहयोग दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल अनुपम कबड्वाल ने नगर पालिका परिषद, नैनीताल के दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूले जाने के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए, आम जनता के हित में इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad