बालिका इंटर कॉलेज, खुर्पाताल में स्वच्छता सुविधाओं का उद्घाटन

नैनीताल । नेस्ले इंडिया द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खुर्पाताल, जिला नैनीताल में नवनिर्मित स्वच्छता सुविधाओं का आज उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जीवन सिंह नेगी सामाजिक कार्यकर्ता , श्रीमती देवकी बिष्ट, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, श्री विशाल गर्ग सीनियर मैनेजर नेस्ले विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता सुविधाओं का लोकार्पण किया। समस्त कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका बीना फुलेरा द्वारा किया गया प्रभारी प्रधानाचार्य दीपा कुमियाल द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का मेला जुला असर रहा

सभी अतिथियों ने समुदाय कल्याण के प्रति नेस्ले की निरंतर प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए दिए गए इस महत्वपूर्ण योगदान हेतु नेस्ले को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने कुलपति प्रॉफ दीवान एस रावत से मुलाकात कर कुलपति का कार्यकाल बढ़ने पर उन्हें शॉल उड़ाकर सम्मानित किया

नेस्ले इंडिया शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में समुदाय के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad